Agra News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 21 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

IMG-20210630-WA0064
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: कस्बा के ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों की धूमधाम से शादी सम्पन्न हुई।कार्यक्रम में 21 जोड़े एक दूसरे का हाथ थामकर शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।

 

IMG 20210630 WA0060
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कराए गए पंजीकरण के आधार पर बुधवार दोपहर बाह के ब्लॉक परिसर में जैतपुर ब्लॉक के 11 जोड़े तथा बाह ब्लॉक के 10 जोड़ों सहित कुल 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें वर,वधू पक्ष के लोगों सहित ग्रामीण,रिश्तेदार शामिल हुए।विवाह कार्यक्रम में वर वधू पक्ष के लोगों सहित रिश्तेदारों व आगंतुकों के लिए खाने पीने की भी व्यवस्था की गई।

IMG 20210630 WA0064

कार्यक्रम में वर वधू को वैवाहिक जीवन शरू करने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई घरेलू सामान की किट और 35 हजार रुपए का चेक प्रदान कर आशीर्वाद दिया गया।कार्यक्रम में विकास अधिकारी बाह मुकेश कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख होरीलाल, पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुशवाह सहित ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Trending News