Etawah News: यमुना में नहाने के दौरान युवक डूबा, दिल्ली से दोस्त की शादी में आया था युवक

IMG-20210629-WA0068
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: दोस्त की शादी में दिल्ली से आया 25 वर्षीय युवक नहर में नहाने के दौरान डूब गया अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका।
बलरई थाना क्षेत्र के गांव लुँगे की मड़ैयां में संजय पुत्र सीताराम की बारात बीते दिवस सोमवार को नजदीकी गाँव नगला विशुन में गई थी। मंगलवार की दोपहर में बारात वापस आने के बाद एक ग्रुप बनाकर कुछ लड़के यमुना नदी में नहाने के लिए चले गए। ग्रुप में शामिल दिल्ली से आये 25 वर्षीय शिवनाथ मंडल पुत्र दिनेश मंडल निवासी निहाल बिहार नई दिल्ली गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा साथ में नहा रहे दोस्तों ने उसे बचाने का अथक प्रयास किया लेकिन वह गहरे पानी में जाकर गुम हो गया। साथ नहा रहे दोस्तों ने चीखना चिल्लाना चालू कर दिया तो गाँव से लोग आ गए और उसे खोजने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। तलाश अभी भी जारी है।

Trending News