Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: घर के पास खेल रही बालिका को अगवा कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा

जनवाद टाइम्स 29 June 2021
IMG_20210629_071408
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बरपुरा में घर के दरवाजे पर खेल रही 5 वर्षीय बालिका को एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जा रहा था।लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवानी पुत्री रामबरन निवासी क्योरी बीच का पुरा पिनाहट पिढौरा थाना क्षेत्र के गांव बरपुरा में अपने मामा संतोष पुत्र हीरा लाल के यहां काफी दिनों से रह रही थी।

IMG 20210629 071408

परिजनों के मुताबिक सोमवार को खाना पीना खाने के बाद बालिका शिवानी दरवाजे पर खेल रही थी तभी साइकिल पर सवार एक युवक आया और बालिका को दुकान से चॉकलेट दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर साइकिल पर पीछे बैठाकर अगवा कर ले गया। जब बालिका दरवाजे पर नहीं दिखी तो ननिहाल के परिजनों में हड़कंप मच गया उन्होंने चारों तरफ बालिका को ढूढा मगर वह कहीं नहीं दिखी जिस पर चिंतित परिजनों ने तत्काल मार्ग पर पड़ने वाले पड़ोसी गांव में पड़ताल की जिस पर पता चला कि एक युवक बालिका को साइकिल पर पीछे बिठाकर आगे निकल गया है।

IMG 20210629 071408

परिजनों ने अन्य ग्रामीणों को फोन से सूचना दी और बाइक से पीछा किया ।जिस पर गुर्जा कमले गांव के पास युवक को बालिका सहित घेराबंदी कर पकड़ लिया। परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी युवक की जमकर धुनाई की गई और पुलिस को मामले की सूचना देकर अवगत कराया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस को पकड़े गए युवक को परिजनों ने सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए युवक को पुलिस थाने लेकर पहुंची और पूछताछ की जिसमें आरोपी युवक ने अपना नाम आशीष पुत्र रूपकिशोर उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मडैयापुरा थाना पिढौरा बताया। परिजनों के अनुसार आरोपी युवक बालिका को अगवा कर ले जा रहा था जिसे समय रहते घेराबंदी कर दबोच लिया गया। बालिका के परिजनों ने पुलिस से पकड़े गए युवक को बच्चा गैंग का सदस्य बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी।

Post navigation

Previous: Etawah News: क्षेत्र के राशन डीलरों ने मॉर्डन तहसील में दिया धरना, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Next: Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.