मेरठ न्यूज: थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल व नकदी बरामद

IMG-20210628-WA0050
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा 27 जून को सोफिया स्कूल के पास एड़वास दुकान के सामने चैकिंग / गस्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गण अंकित पुत्र अनिल निवासी हीरालाल बिल्डिग थाना लालकुर्ती मेरठ, नितिन पुत्र राजू खटीक निवासी बेगमबाग थाना लालकुर्ती मेरठ को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से एक एलईडी सैमसंग सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 160/2021 धारा 457/380 थाना सदर बाजार तथा एक कटटा प्लास्टिक जिसमें सिगरेट, बीडी, रजनीगंधा, दिलबाग , लाईटर,यल जूस,टी सुपारी,विभिन्न ब्रांड पान मसाला गुटखा आदि व क्रमश: 4000 व 4860 रुपये नगद चोरी के बरामद हुए जो अभियुक्त गण द्वारा थाना लालकुर्ती क्षेत्र में कन्फैकशनरी की दुकान से चोरी करना बताया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
अंकित पुत्र अनिल निवासी हीरालाल बिल्डिग थाना लालकुर्ती मेरठ, नितिन पुत्र राजू खटीक निवासी बेगमबाग थाना लालकुर्ती मेरठ। बरामदगी का विवरण एक एलईडी सैमसंग, एक कटटा प्लास्टिक जिसमें सिगरेट , बीडी , रजनीगंधा ,दिलबाग , लाईटर , रियल जूस, स्वीटी सुपारी ,विभिन्न ब्रांड पान मसाला गुटखा आदि
3. 8860 रुपये नगद।

Trending News