Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news चंपारणतटबंध मे रेन कट के नाम पर हो रहे कार्यों मे मची है लूट, बरती जा रही है अनियमितता ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स इटावा 27 June 2021
Bihar news In Champaran embankment, there has been loot in the works being done in the name of rain cut, irregularities are being done, villagers protest

Bihar news In Champaran embankment, there has been loot in the works being done in the name of rain cut, irregularities are being done, villagers protest

Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया।चंपारण तटबंध पर हो रहे फ्लड फाइटिंग से बचाव के लिए रेन कट कार्य में विभागीय मिली भगत से भारी अनियमितता बरती जा रही है जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तथा विभाग व संवेदको पर गंभीर आरोप लगाए। भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने बताया कि चंपारण तटबंध पर गंडक नदी के बाढ़ से निपटने के लिए फ्लड फाइटिंग से बचाव के लिए हो रहे रेन कट का काम विभाग पदाधिकारियों एवं स्थानीय व अन्य संवेदको के माध्यम से कराया जा रहा है, लेकिन उक्त कार्य में विभाग के क अभियंताओ के मिली भगत व सहभागिता के कारण संवेदकों द्वारा मानकों की अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में प्रति बोरा 40 किलो बालू भरने का प्रावधान है जिसके जगह मात्र 15 से 20 किलो मिट्टी भरवाकर धड़ल्ले से रेन कट व कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है। जिससे बांध पर खतरा मंडराने लगा है। माले नेता ने कहा कि संवेदक 100 बोरा मिट्टी भरवाकर 1000 बोरा का रिपोर्ट करा हजारों रुपए का बिल बनवा रहे है जो लूट का सबसे बड़ा जरिया है। जिसकी जांच होनी चाहिए । माले नेता ने कहा लुट का नायाब तरीका बना ट्रैक्टर एंबुलेंस। ट्रेक्टर ट्राली पर जेनरेटर व लेबर रख एम्बुलेंस का नाम देकर रेन कट रोकने के नाम पर संवेदकों और अभियंताओं द्वारा बंदर बांट किया जा रहा है। एक एंबुलेंस पर 10 लेबर रखे गए हैं जिनको प्रतिदिन 316 रुपया मजदूरी दी जाती है वही 800 रुपया प्रतिदिन ट्रैक्टर व 800 रुपैया जरनैटर क्या दिया जाता है जो भारी लूट है। इस बीच ग्रामीणों ने भी चंपारण तटबंध पर हो रहे लुट के खिलाफ प्रदर्शन कर जांच कराने की मांग किया है।
प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने यह मांग की कि चंपारण तटबंध पर कराये जा रहे बाढ़ निरोधक कार्यों का जांच करा कर अविलंब कार्यवाई की जाय, ताकि चंपारण तटबंध की सुरक्षा के सही और कारगर उपाय की जा सके और जाल-माल की क्षति नहीं हो सके। साथी ही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांध की स्थिति काफी जर्जर है बांध की फुल मरम्मत होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में रूपक कुमार सिंह, राहुलठाकुर ,आरजू दुबे, राजेश सिंह, पिंटू मुखिया, सोनू सिंह आदि शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news ड्रग्स के साथ दो नेपाली युवको को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: मृतिका के गर्दन पर धारधार हथियार से की गई हत्या ।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.