Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजाद भारत में समतामूलक समाज की स्थापना धन्ना सेठों के भरोसे: डॉ धर्मेंद्र कुमार

जनवाद टाइम्स इटावा 27 June 2021
Establishment of egalitarian society in independent India depended on Dhanna Seth: Dr. Dharmendra Kumar

Establishment of egalitarian society in independent India depended on Dhanna Seth: Dr. Dharmendra Kumar

Share News
       
लेखक: डॉ धर्मेंद्र कुमार
भारतीय चतुरवर्गीय समाज आजादी से पूर्व तथा संवैधानिक युग के बाद भी ज्यों का त्यों बना हुआ हैl समानता की दुहाई देते देते उसमें असमानता की खाई बढ़ती चली गई ,अब बात गरीबों के कल्याण पर आकर अटक गई है। राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों की लंबी फेहरिस्त दो दलों में बटी नजर आ रही है एक यथास्थित वादी विचारधारा दूसरी समतामूलक समाजवादी विचारधारा l
समतामूलक विचारधारा का अलख जगाने वाले दल व संगठन कहते हैं कि आर एस एस धनवानो शासकों तथा बुर्जुआ साधन संपन्ननो की पार्टी है जो किसी भी तरह किसान मजदूर बेरोजगारों का भला नहीं कर सकती है और समतामूलक जन सामान्य की भावनाओं को अपने पक्ष में करने में कामयाब होते रहे हैं, किंतु समतामूलक समाजवादी बहुजन दलों का भी ठीक से जायजा लें जो गरीब मजदूर किसान महिला बेरोजगार की बात करते हैं गरीब आंदोलन करता है, चंदा देता है, लड़ाई लड़ता है ,इनके पक्ष में माहौल तैयार करता है जब चुनाव आता है तो सबसे ज्यादा वोट भी देता है किंतु वह जिसे वोट देता है वह धन्ना सेठ ,शराब माफिया, माफिया, ठेकेदार या बड़ा व्यापारी ही होता है ना कि संसाधन विहीन साइकिल वाला सामान्य नागरिक l जब टिकट का समय आता है तो करोड़पति, अरबपति रसूखदार व्यक्ति जिसका गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार से कोई लेना देना नहीं होता l ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य/ अध्यक्ष, विधायक, सांसद, विधान परिषद सदस्य ,राज्यसभा सदस्य ,आयोग का सदस्य तथा चेयरमैन बनता है l उस पद प्राप्ति के बाद गरीब किसान मजदूर पदआसीन व्यक्ति के आसपास भी दिखाई नहीं देते वहां सिर्फ और सिर्फ कुछ चापलूस दिखाई देते हैं और पूरे कार्यकाल में गोलमोल योजनाएं चापलूसओं के साथ बंदरबांट कर लेते हैं l
यह कटु सत्य है कि बहुजन समतामूलक यह समाजवादी दल अपनी पूरी टिकटों में एक भी टिकट गरीब ईमानदार योग्य व्यक्ति को नहीं देते बस कल्याण की बातें करते हैं l उनका कार्य आर एस एस बीजेपी से अलग नहीं बल्कि बिल्कुल समान है उनका सपना है कि हम आरएसएस बीजेपी की तरह मालामाल हो जाएं जहां कोई हमारे बराबर का ना हो l कोई हमारा विरोध करने की हैसियत में नहीं हो l इनकी नजर में खुद तथा अपनों को धन्ना सेठ बनाना ही गरीब कल्याण है lगरीब उत्थान है l किसान, मजदूर, बेरोजगार को अब समझ लेना चाहिए कि क्या इन धन्ना सेठ व्यवस्था से आप का कल्याण संभव है ? क्या आपको इनके द्वारा प्रत्यारोपित उम्मीदवारों को वोट देना है या नहीं? या प्रश्न करना है कि आपके दलों में कितने गरीबों को टिकट दिए गए?

Post navigation

Previous: Etawah News: भगवा सेवक प्रदीप शर्मा के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मनाए जा रहे पीपल वृक्षारोपण सप्ताह का समापन हुआ
Next: राजनीतिक दल – (कंफर्ट जोन ) : डॉ धर्मेंद्र कुमार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.