Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक को मारी गोली

जनवाद टाइम्स 27 June 2021
IMG-20210627-WA0020
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: कोतवाली बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव डेरक नहर की पुलिया के पास गावँ से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में दो बाइक सवारों ने जमीनी रंजिश को लेकर गोली मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया।

IMG 20210627 WA0020

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र हेतराम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी भगतन पुरा थाना खेड़ा राठौर का आरोप है कि शनिवार शाम को गावँ से बाइक द्वारा बिजौली अपने घर वापस लौट रहा था आरोप है कि तभी अभयपुरा मार्ग पर डेरक गांव की नहर पुलिया के पास 4 वर्ष पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही हरेंद्र और सूरज निषाद दूसरी बाइक पर पीछे से आए और युवक को हमला कर गोली मार दी।

IMG 20210626 WA0068

गोली युवक के सिर को छूती हुई निकल गई और युवक घायल अवस्था में बाइक सहित गिर पड़ा। दोनों बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए वही चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जानकारी ली। पुलिस ने घायल राजकुमार को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया। गम्भीर हालत में चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायल युवक को हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। जहां युवक का इलाज जारी बताया गया है। वहीं पुलिस के मुताबिक गोली चलने की सूचना प्रकाश में नहीं आई है। मामला संदिग्ध है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Post navigation

Previous: Agra News: चार सौ चालीस ने कराया टीकाकरण जांच में नहीं मिला कोई संक्रमित
Next: Agra News:भारतीय महिला सुरक्षा संघ का प्रथम स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय जनपद आगरा में मनाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.