Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों को अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2021
IMG_20210626_123254
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा

जैतपुर: जैतपुर थाना पुलिस को चैकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को अवैध हथियारों एवं कारतूस बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20210626 123254

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जैतपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार देर शाम पुलिस के उच्चाधिकारियों के आदेश पर थानाध्यक्ष जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु और वाहन की चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मध्य प्रदेश के भिंड से बाइक द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग के सदस्य मय हथियारों के आगरा क्षेत्र में तस्करी करने जा रहे हैं जिस पर थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ सतर्क हो गए। पुलिसकर्मियों ने जैतपुर उदी मार्ग पर कान्हरपुरा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पल्सर बाइक पर सवार गैंग के तीन सदस्यों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे पुलिस को देखते ही भागने लगे।

IMG 20210626 112403

पकड़े गए अभियुक्त पवन,दीपक और बंटी

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर गैंग के सदस्यों से 2 अवैध देशी तमंचा, एक पिस्टल, जिंदा कारतूसों साहित 2 मोबाइल व पल्सर बाइक MP 30 MU 3279 बरामद की। पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस थाने ले आई।थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए गैंग के सदस्यों ने अपना नाम पवन पुत्र रामनरेश निवासी महुआशाला थाना खेड़ा राठौर, दीपक कुशवाहा पुत्र मानसिंह निवासी नीमगांव थाना बरासौ जनपद भिंड मध्य प्रदेश एवं बंटी कुशवाह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी द्वारका कॉलोनी थाना कोतवाली सिटी जनपद भिंड मध्य प्रदेश बताया।

https://janvadtimes.com/agra-news-police-arrested-two-mobile-thieves-with-robbed-mobi/

गैंग के सदस्य मध्य प्रदेश से आगरा जनपद क्षेत्र में अवैध हथियारों और कारतूसों की तस्करी करने आए थे।पकड़े गए तीनों अवैध हथियार तस्करी करने वाले गैंग के सदस्यों को 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर शनिवार को जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह,हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश, राकेश कुमार, संजय कुमार व कांस्टेबल अवनीश कुमार शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: समाजवादी पार्टी द्वारा 2022 के इलेक्शन की तैयारी में जुटी
Next: Agra News: पुलिस ने लूट के मोबाइल के साथ दो मोबाइल चोर किए गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.