मेरठ न्यूज: मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी मवाना तहसील रोड पर 18 साल से 45 प्लस के लोगो का हुआ टीकाकरण।

IMG-20210625-WA0080
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

सरकार के आदेशानुसार कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत को कोरोना से देशवासियों के बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है। बहुत अधिक संख्या में लोग टीकाकरण करवा रहे है। ताकि वह सुरक्षित रह सके व अपने परिवार को भी सुरक्षित कर सके। मेरठ जिले में थाना मवाना के अंतर्गत आज 25 जून को
मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी मवाना तहसील रोड
पर 18 साल से 45 प्लस के लोगो का हुआ टीकाकरण। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने टीकाकरण कराया। 18 से 45 कि उम्र के बुजुर्गों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि सुबह दस से शाम पांच तक टीका लगाया गया। टीका लगाने के बाद कुछ समय तक सभी को निगरानी में रखा गया ।इस दौरान किसी भी बुजुर्ग को कोई परेशानी नहीं हुई। टीकाकरण के समय दो गज की दूरी बनाई गई, मासक अनिवार्य, दसताने व सेनेटाईजर का विशेष ध्यान रखा गया। कोरोना का टीकाकरण बेहद आवश्यक है। संक्रमण की लहर को रोकने में एहतियात बरतने के साथ टीका ही सबसे बड़ा हथियार है। वैक्सीन संक्रमण से लड़ने में हमारी मदद करती है, यह तथ्यात्मक है। इसकी अनदेखी उचित नहीं। टीके से घबराएं नहीं, इसे जरूर लगवाएं। यह सदेंश भी दिया।

Trending News