Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: प्रेमिका के परिजनों को फसाने के लिये खुद को गोली मार कर घायल करने वाला गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स इटावा 25 June 2021
Etawah News: The man who shot and injured himself to implicate girlfriend's family was arrested.

Etawah News: The man who shot and injured himself to implicate girlfriend's family was arrested.

Share News
       

संवाददाता 

इटावा : बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बादरीपूठ में 22 जून 2021 दिन मंगलवार को एक युवक की गोली लगने का मामला प्रकाश में आया था जिसमे मनीष पुत्र मानिकचंद के गोली लगी थी। पीड़ित मनीष ने बताया था कि वह अपने मोबाइल को रिचार्ज करवाने शाम को बाजार जा रहा था तभी बदमाशों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की जब उसने भागने का प्रयास किया तो उसके गोली मार दी। गोली लगने की खबर पुलिस प्रशासन को दी गई तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया गंभीर चोट ना होने के कारण सामान्य उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी। मनीष ने अपने ग्राम के कुछ लोगो के खिलाफ तहरीर दी थी।

गोली लगने का मामला गंभीर था पुलिस प्रशासन ने कड़ी मेहनत से इस घटना को सुलझाकर खुलासा किया कि पीड़ित मनीष अपने गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता था तथा उससे शादी करने के लिए लड़की के घरवालों पर दबाव बना रहा था उसका एक अन्य साथी अभियुक्त आकाश उर्फ रियाज उसका सहयोग कर रहा था उसी के सहयोग से मनीष ने यह षड्यंत्र रचकर स्वयं को गोली मारकर घायल कर लिया था उसका आरोप लड़की के घरवालों पर लगा दिया था साथ ही वह फसाने के साथ-साथ उनसे पैसा भी वसूलना चाहता था जिसके लिए उन पर अभियोग भी दर्ज कराया था घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त मनीष पुत्र मानिकचंद व सहअभियुक्त आकाश उर्फ रियाज को 24 जून 2021 को रात्रि लगभग 10:30 बजे बादरीपूठ बम्बा से एक तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस 315 बोर तथा आकाश उर्फ रियाज के पास से एक छूरी के साथ गिरफ्तार किया गया दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार, उप निरीक्षक प्रशांत कुमार, कॉन्स्टेबल मोहित कुमार व अभिशांत बसरेहर थाना प्रमुख रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: पी0एन0बी0 बैंक के ए0टी0एम0 को काटने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया गया।
Next: Etawah News: स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (प्रेसीडेंशियल ट्रेन) को एसएसपी ने अपनी देखरेख में गुजारा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.