Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बच्चों के मामूली झगड़े कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर मारपीट और फायरिंग

जनवाद टाइम्स 24 June 2021
IMG_20210624_085405
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: थाना बासौनी क्षेत्र के खरगपुरा गावँ में दो पक्षों में शराब पीकर गाली गलौज करने को लेकर विवाद हो गया।जिसमें शराब पीकर गाली दे रहे युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट दिया था।युवक ने घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे परिजनों को दे दी।सुबह तड़के दिल्ली से तीन गाड़ियों में पहुँचे दबंगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धाबा बोल दिया और बूढ़े,बच्चे, महिलाओं और युवकों को लाठी, डंडों से पीटते हुए अवैध तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी।

IMG 20210624 WA0025

जिसमें एक ही पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को बाह स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम राम अवतार पुत्र महेंद्र सिंह शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था जिसका अर्जुन पुत्र उपेंद्र सिंह ने विरोध किया। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसे लोगों ने शांत करा दिया लेकिन राम अवतार ने रात में ही दिल्ली में रह रहे अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दे दी जिस पर दिल्ली से तीन गाड़ियों में भरकर रामअवतार पक्ष के लोग सुबह तड़के गाँव पहुंच गए रविंद्र सिंह के घर पर धावा बोल दिया।

IMG 20210624 085405 scaled

दबंगों ने घर के अंदर घुस कर बूढ़े,बच्चे, महिलाओं और युवकों पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।मारपीट में महिलाओं के कपड़े भी फ़ाड दिए। अवैध असलहा से की गई फायरिंग में शांतनु पुत्र राघवेंद्र और हर्षिता पुत्री उपेंद्र को छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राघवेंद्र, विजेंद्र पुत्र रविंद्र सिंह आयुष, उत्कर्ष, पुत्र राघवेंद्र साधना पत्नी राघवेंद्र, लता पत्नी उपेंद्र घायल हो गए फायरिंग और मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबंगों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दबंग गाड़ियों में बैठकर भाग गए लेकिन पुलिस ने एक ईको गाड़ी संख्या DL11 सीजी 2253 को घेराबंदी कर पकड़ लिया

IMG 20210624 184346

जिसमें बैठकर भाग रहे राम दुलारे, पंचम, दिनेश पुत्र महेंद्र सिंह व ड्राइवर और दो अज्ञात सवारों को भी हिरासत में ले लिया। घायलों को पुलिस ने बाह स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर शांतनु पुत्र राघवेंद्र, हर्षिता पुत्री उपेंद्र और अर्जुन पुत्र उपेंद्र को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया वहीं अन्य घायलों का बाह स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी था।

Post navigation

Previous: Agra News: सड़क किनारे बेहोश पड़े युवक को चीता पुलिस ने कराया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
Next: Agra News: विद्युत चोरी व ओवरलोडिंग को लेकर चलाया चैकिंग अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.