संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली/पटेढी बेलसर सहायक थाने के जगदलपुर गांव के एक बगीचे से बेलसर पुलिस ने बीते रात शराब से लदी एक पिक अप वैन जप्त कु है।जप्त कु गयी पिक अप वैन से80 कार्टून राँयल प्लेयर ब्राँड नाम की विदेशी शराब बरामद की।इसी दौरान पुलिस को लगे हाथ एक धंधेवाजो को भी गिरफ्तार किया।पुलिस धंधेवाज कर पिक अप के साथ थाने ले आयी।छापेमारी के दौरान वहां पर जमे अन्य धंधेवाज अंधेरे का फायदा उठाकर भाग घये।मिली जानकारी के अनूसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बेलसर ओपी के जगदीशपुर गांव स्थित एक बगीचे मे कुछ धंधेवाज एक पिक अप वैन पर शराब लोड कर कही ठिकाने लगाने के फिराक मे है।सूचना पाकर बेलसर ओपी अध्यक्ष ने सशस्त्र बलो के साथ पहुंच कर उक्त जगह फर धावा बोला।इसी बीच कुछ धंधेवाज एवं चालक फरार हो गये लेकिन मौके से पुलिस ने एक लोडेड पिक अप वैन को जप्त कर ली तथा एक धंधेवाज को भी धर दबोचा।गिरफ्तार धंधेवाज जगदलपुर निवासी रामबली सिह का लड़का छोटु कुमार है।बेलसर ओपी अध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि कुल80कार्टून शराब लदी एक पिक अप वैन बरामद की गई है।वही गिरफ्तार धंधेवाज से पुलिस पूछताछ कर रही है।
फोटो संलग्न