Bihar News: भारी बारिश से सड़क पर जमा2फीट पानी।

Bihar News: 2 feet of water accumulated on the road due to heavy rain.

Bihar News: 2 feet of water accumulated on the road due to heavy rain.

Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली/राजापाकर दक्षिणी पंचायत के दीपक एचपी गैस एजेंसी को जाने वाली सड़क मे दो फीट पानी जम जाने से प्रखंड क्षेत्र के लोगों को आने जिने मे हो रही परेशानी।पंचायत के मूल आबादी इस सड़क से होकर गुजरती है।लेकिन इस पर प्रखंड प्रशासन का कोउ ध्यान नही है।ज्ञात हो कि आज से20साल पहले उस सड़क मे फूड फाँर वर्क से नाला निर्माण हूआ था।लेकिन लोगों द्बारा अतिक्रमण कर लिए जाने से वह नाला भी खत्म हो गया।वही इस सड़क मे प्रखंड के प्रखंड प्रमुख ललिता देवी कि भु आवास है।वही पूर्व मुखिया काशीनाथ सिंह, पूर्व समिति सदस्य पवित्री का आवास है।लेकिन सड़क की हालत देखकर लगता है कि किसी ने इस पर कोई ध्यान नही दिया।अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।स्थानीय ग्रामीणों जयपत प्रसाद, रंजन कुमार चंदेश्वर सिह,संजय कुमार1अरूण कुमार,राजेश कुमार आदि लोगों ने प्रखंड एवं जिला प्रशासन से पानी निकासी की मांग की है।

Trending News