Agra News: बाह में दो सौ से अधिक ने लगवायी वैक्सीन, जांच में नहीं मिला कोई संक्रमित

IMG_20210617_121301
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: सोमवार को बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के साथ मोबाइल टीम द्वारा गाँवों में भी टीकाकरण किया गया।टीकाकरण कराने को काफी संख्या में लोग पहुँचे। टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।सोमवार को 98 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 98 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं।

IMG 20210617 121301 scaled

जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।सोमवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 60 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 वर्ष से ऊपर वालों में 11 लोगों ने पहली तथा 4 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।जबकि 60 से ऊपर वालों में 4 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।एक फ्रंट लाइन वर्कर ने भी टीकाकरण कराया।

IMG 20210617 121548 scaled

 

वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 60 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।विक्रमपुर में 30,नरहौली और प्रतापपुरा में 20-20 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।

Trending News