Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news एसएसबी व नेपाल एपीएफ के जवानों ने गंडक नदी में बहते तीस लोगों का रेस्क्यू किया

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2021
IMG-20210621-WA0094
Share News
       

संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया

गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्रो में गत दिनों लगातार बारिश से नदी में उफान आई हुई है । जिस कारण नदी में तेज बहाव हो रहा है । ऐसे में नदी को नाव या मोटर बोट से पार करना खतरे से खाली नहीं होता । बतादें की गंडक नदी के दूसरी तरफ नेपाल स्थित रतनगंज और रामनगर पुलिस चौकी पड़ता है,और इस छोड़ पर विवादित सुस्ता गांव बसा हुआ है । दूसरी तरफ से लोगों को सुस्ता आने के लिए नाव के सहारे ही गंडक नदी को पार कर आना होता है। बतातें चलें कि रविवार की शाम मोटर बोट के सहारे कुछ लोग गंडक नदी को पार कर सुस्ता आ रहे थे । इसी क्रम में जब मोटर बोट नदी के बीच मझधार पहुंची तो मोटर बोट का मैकेनिजम फैल हो गया,जिस कारण इंजन बंद हो गया इंजन के बंद होते ही नाव को गति और दिशा देने वाली पंखी जाम हो गई । जिससे मोटर बोट नदी के तेज बहाव में हिचकोले कहते हुए बहने लगी । जिससे बोट पर सवार लोगों के बीच चीखपुकार मच गई । इस बात की जानकारी भारतीय सीमा अंतर्गत झंडू टोला एसएसबी कैम्प को दी गई । चुकी नदी में बहते हुए नाव सहित लोग भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे । आननफानन में नेपाल एपीएफ और एसएसबी के जवानों ने मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बोट पर सवार लोगो की जान बचा ली । रेस्क्यू में शामिल एसएसबी इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बोट पर सवार लगभग सभी 30 लोगो का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि नदी पार करते समय मोटर बोट का इंजन बंद हो गया था जिसकारण ये सभी लोग नाव सहित नदी में बहने लगे थे । फोटो

Post navigation

Previous: Bihar News: निर्जला एकादशी के मौके पर गरिमा सिकारिया ने सपरिवार गऊ दान किया 
Next: Bihar news मनरेगा में जाति आधारित काम की साजिश का विरोध

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.