संवाददाता: रेनू
मेरठ जिले में 20 जून को समय 08:40 बजे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ओमपाल पुत्र मामचन्द निवासी ग्राम छुर थाना सरधना जनपद मेरठ के घर से बेड में रखे एक अवैध देशी रायफल 315 बोर व एक चमडे की कारतूस की पेटी मे 25 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक पौना तमन्चा 12 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त ओमपाल के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 345/2021 धारा 3/25/35 आर्म्स एक्ट थाना सरधना पर पंजीकृत किया गया । अभियुक्त ओमपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः ओमपाल पुत्र मामचन्द निवासी ग्राम छुर थाना सरधना जनपद मेरठ । माल बरामदगी का विवरणः एक देशी रायफल 315 बोर, एक चमडे की सुनहरी रंग की कारतूस की पेटी जिसमें 25 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक पौना तमन्चा 12 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर।