मेरठ न्यूज: सहायक पुलिस अधीक्षक कैंट द्वारा थाना सदर बाजार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

संवाददाता: रेनू
मेरठ जिले में जहा पुलिस प्रशासन द्वारा गरीबों और समाज की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाया जाता है। ताकि समाज में रहने वाले व्यक्तियों को कोई भी किसी भी तरह की अपराधियो से कोई नुकसान ना पहुंचे। उनकी गिरफ्तारी को लेकर बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है। अपराधियो की धरपकड़ हेतु सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है पुलिस प्रशासन के द्वारा। ताकि इनको गिरफ्तार कर इनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए इनको जेल भेजा जा सके। वही दूसरी और सहायक पुलिस अधीक्षक जी ने थाना सदर बाजार का निरीक्षण किया। सहायक पुलिस अधीक्षक जी द्वारा थाने में सभी चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जैसे हवालात, अपराधियो का रिकॉर्ड, शस्त्र व थाने में बाकी रख रखाव का निरीक्षण किया। थाना पुलिस को कुछ सुझाव भी दिए। जैसे की जनता के सामने पुलिस की छवि कैसी होनी चाहिए। यह भी बताया गया।