संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर/इटावा: बैदपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।मैनपुरी जनपद के कुर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हंसा पोखर गांव निवासी संजय कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बहिन सरिता की शादी बीते 2 वर्ष पूर्व 13 मई 2019 को सौरभ पुत्र उम्मेद सिंह यादव ग्राम नगला दीप थाना बैदपुरा के साथ हुई थी। इस दौरान आठ लाख रूपए का दहेज भी दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग जंजीर व भैंस की मांग करने लगे बाद में सीधी साधी बहिन सरिता को प्रताड़ित करने लगे। एक सूचना के आधार पर नगला दीप में पहुंच कर अपनी बहन को मृत अवस्था में पाया। शव जमीन पर रखा हुआ था और चादर ओढ़ा दी गई थी। मृतका के भाई के मुताबिक गले व पीठ में चोट के निशान भी पाए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है आरोपी फरार बताए गए हैं।
तहरीर के माध्यम से मृतका के भाई संजय कुमार ने मृतका के पति गौरव कुमार व ससुर उम्मेद सिंह, सास श्रीमती, जेठ आलोक कुमार, जेठानी शीलू देवी पर मिलकर बहिन का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।