Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news: विश्व योग दिवस के अवसर पर मिशन 30 हजार लाभुकों को कोरोना का टीका देने का लक्ष्य 

जनवाद टाइम्स 17 June 2021
Bihar news: Mission aims to give corona vaccine to 30 thousand beneficiaries on the occasion of World Yoga Day
Share News
       

मंटू राय संवाददाता

अररिया: इस महा अभियान की सफलता को लेकर जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा कार्यालय वेश्म से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई । जिसमें अभियान को लेकर तैयार विस्तृत कार्य योजना के मुताबिक अब तक संपन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गयी। समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि अभियान की सफलता के लिये सुनियोजित योजना व बेहतर प्रबंधन जरूरी है। जिलाधिकारी ने कहा आरआई सत्र के क्षेत्रों को आपस में बांट कर उत्प्रेरक (मोबेलाइजर) बहाल किये जायें। संबंधित आशा कार्यकर्ता, सेविका व जीविका दीदियों को अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी जाये। ताकि रियल टाइम मॉनेटरिंग को दुरूस्त करते हुए किसी तरह की डुप्लिकेसी को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि हर सत्र पर एक प्रभारी पदाधिकारी बहाल किये जायें। इसके लिये जिला शिक्षा पदाधिकारी को क्षेत्रवार सक्रिय शिक्षकों की सूची समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

Bihar news: Mission aims to give corona vaccine to 30 thousand beneficiaries on the occasion of World Yoga Day

अभियान के निर्धारित तिथि को सत्र स्थल पर टीकाकरण के लिये पहुंचने वाले लाभुकों का पूर्व से तैयार सूची से मिलान करेंगे। किसी लाभुक के सत्र पर नहीं पहुंचने की स्थिति में सूचना संबंधित क्षेत्र के मोबेलाइजर को देंगे। ताकि उनका भी टीकाकरण सुनिश्चित कराया जा सके। इतना ही नहीं उन्होंने पांच सत्र स्थलों के लिये एक जोनल अधिकारी बहाल करने का निर्देश दिया। प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को जोनल अधिकारी का जिम्मा सौंपे जाने की बात उन्होंने कही। जिलाधिकारी ने कहा कि जोनल अधिकारी को सभी सत्र से संबंधित सूची उपलब्ध कराया जायेगा। अभियान के दौरान सत्र स्थल पर जाकर टीकाकृत लोगों का सूची से मिलान करेंगे। साथ ही टीकाकरण से वंचित सूची में शामिल लाभुकों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिये जरूरी पहल करेंगे। सभी पांचों सत्र के सफल संचालन की जिम्मेदारी जोनल पदाधिकारी पर होगी। जिलाधिकारी ने अभियान की सफलता को लेकर बीडीओ, एमओआईसी व सीडीपीओ की अगुआई में प्रखंड स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी के गठन का निर्देश दिया। जो अभियान के निर्धारित तिथि को संबंधित प्रखंड में संचालित तमाम गतिविधियों पर नजर बनाये रखेंगे। अभियान के निर्धारित तिथि को जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष का संचालन किया जायेगा। जहां हर दो घंटे के बाद सत्र वार अभियान की उपलब्धि को संकलित कर इससे जिलाधिकारी को अवगत कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को अभियान के दौरान एईएफआई से जुड़े मामलों से निपटने के लिये पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिये सभी पीएचसी पर एक एंबुलेंस विशेष मेडिकल टीम के साथ तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी ने सत्र स्थलों पर निर्धारित लाभुकों के आधार पर पर्याप्त संख्या में टीका की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अगर किसी सत्र स्थल पर टीका के कमी की समस्या उत्पन्न होती है। तो वहां टीका की उपलब्धता तुरंत सुनिश्चित कराने का इंतजाम किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान की सफलता को लेकर पर्याप्त मात्रा में टीका की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का हर संभव प्रयाय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीका की उपलब्धता को लेकर कोई संकट नहीं है। अभियान की सफलता को लेकर जिलाधिकारी ने 18 जून से चयनित क्षेत्रों में विशेष प्रचार-प्रसार अभियान के संचालन का निर्देश दिया। डीएम ने कहा प्रचार-प्रसार के कार्य में प्रखंडवार आरबीएसके को उपलब्ध कराये गये वाहन को उपयोग में लाया जाये। अभियान की सफलता को लेकर जिला स्तर पर विशेष निगरानी टीम गठित किये जाने की बात जिलाधिकारी ने कही। जो पूरी गतिविधियों पर अपनी नजर बनाये रखेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी शुक्रवार को सहयोगी संस्था के माध्यम से सभी मंदिर एवं मसजिदों में लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से माइकिंग कराया जाये। ताकि अभियान को हर स्तर पर सफल बनाया जा सके। मौके पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar news कुर्साकाटा हत्था चौक के समीप मिला लावारिस शव
Next: Etawah News: ई रिक्शा चालक 16 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.