Agra News: मानसिक उत्पीड़न के चलते हुई पहले पति की मृत्यु अब छोटे देवर पर भी बना रही शादी का दबाव दे रही धमकियां

Agra News: The first husband died due to mental harassment, now the younger brother-in-law is threatening to marry
Share News

आगरा। बुधवार को एक अनोखा मामला कलेक्ट्री पर देखने को मिला जहां पर एक मां अपने बेटे को इंसाफ के लिए दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है। जहां उन्होंने बताया कि मेरे बेटे की शादी 2018 में राशि पुत्री कुंवर सेन से हुई थी जो कि सरोली मोड़ धनौली आगरा के रहने वाले हैं शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। मृत लड़के की मां ने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही जब मेरा बेटा घर से बाहर काम करने को जाता था तो पीछे से उसकी पत्नी भी घर से बाहर चले जाती थी और थोड़े समय बाद ही लेट कर आती थी। और हम लोगों के सामने ही वह घर पर फोन पर जाने किस-किस से बात करती थी जिसका अंदाजा हमें हो चुका था अभी हाल ही में गुजरी होली पर जब मेरा बेटा घर से बाहर होली खेलने को गया तो पीछे से उसकी पत्नी राशि भी भी पीछे से निकल गई और कुछ समय बाद घर लौट कर आई और देखा तो चेहरे पर गुलाल और कपड़े अलग अवस्था में इसी को लेकर उससे पूछा गया तो उसने खुद को खत्म करने की धमकी दी इसी को लेकर वहां एक पंचायत भी हुई जहां पर उसने साफ कर दिया था कि मैं अपने हिसाब से रहूंगी और मुझे कोई रोक-टोक भी ना करें अन्यथा में जान से मर जाऊंगी। इसी के चलते राशि का पति वीरेंद्र मानसिक तनाव लेने लगा और इसी के चलते एक महीने बाद ही उसकी एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई लड़के की मां ने बताया कि 1 महीने तक मेरे बेटे ने कुछ भी नहीं खाया था और ना कुछ बोलता था मानसिक तनाव के चलते ही उसकी मृत्यु हुई है। लेकिन आप बात यहीं तक नहीं रुकी पहला मृत पति के छोटे भाई से जबरन शादी करने का दबाव लगातार अपने ससुराल पर बना रही है और साथ ही धमकी भी दे रही है कि अगर इसकी शादी मेरे से नहीं कराई तो मैं ऐसा ऐसा कर दूंगी झूठ एरिया में फंसा दूंगी इसी के चलते आज एक मां अपने बेटे के लिए चिंतित है पहला जो उसके कारण मर गया और अब दूसरे छोटे बेटे पर भी उसकी नजर है इसी के चलते तारा उन पर अधिकारियों से कार्यवाही करने की मांग कर रही है।

Trending News