मेरठ न्यूज: 20 हजार का ईनामी अपराधी अफजाल कुरैशी उर्फ सिंघम गिरफ्तार।

Meerut News: 20 thousand reward criminal Afzal Qureshi alias Singham arrested.
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन के सफल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नौचन्दी की अगुवाई में 15 जून को समय 08:45 बजे थाना नौचन्दी पुलिस व एसटीएफ मेरठ द्वारा की गयी संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर थाना नौचन्दी क्षेत्रान्तर्गत तिरंगा गेट के पास से 25 व 26 दिसंबर की रात्रि में विष्णु ज्वैलर्स के मालिक तेजपाल वर्मा के शास्त्रीनगर स्थित मकान में डकैती की घटना में वांछित कुख्यात 20 हजार का ईनामी अपराधी अफजाल कुरैशी उर्फ सिंघम पुत्र इकराम कुरैशी निवासी-60 फुटा रोड श्यामनगर थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ को घटना में लूटे गये एक लाख रूपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर तथा 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । घटना में संलिप्त अभियुक्त गण सद्दाम पुत्र मुन्तियाज निवासी डीआई जी कोठी के सामने खुशहाल नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ, मुस्तफा उर्फ मेहताब पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी चुंगी वाली गली रशीद नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ, साकिब पुत्र नफीस निवासी ढलाई वाली गली रसीद नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ। 10 मार्च को थाना सरधना पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया था और अभियुक्तगण से विष्णु ज्वैलर्स के मकान में डकैती के चार लाख 64 हजार) रूपये व ज्वैलरी बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया था तथा मुठभेड के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ के दौरान घटना मे प्रकाश मे आये 02 अन्य फरार अभियुक्त गण अफजाल कुरैशी पुत्र इकराम कुरैशी निवासी 60 फुटा रोड श्याम नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ, जगमोहन उर्फ मोहन उर्फ एच आर पुत्र इन्द्र सिंह निवासी भटगांव थाना सदर सोनीपत जनपद सोनीपत (हरियाणा) में से कुख्यात वांछित 20 हजार का ईनामी फरार अपराधी अफजाल कुरैशी उर्फ सिंघम पुत्र इकराम कुरैशी निवासी 60 फुटा रोड श्याम नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ हाल पता- ग्राम फरूखनगर मौहल्ला शेखो वाला थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से विष्णु ज्वैलर्स के मकान मे डकैती के एक लाख रूपये व एक तमंचा 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । विष्णु ज्वैलर्स के मकान मे डकैती के सम्बन्ध मे थाना नौचन्दी पर मुकदमा अपराध संख्या 590/20 धारा -395/397/412 व एक तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नौचन्दी पर मुकदमा अपराध संख्या 254/21 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत है । अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी अभियुक्तः-
अफजाल कुरैशी पुत्र इकराम कुरैशी निवासी 60 फुटा रोड श्याम नगर थाना लिसाडीगेट मेरठ हाल पता- ग्राम फरूखनगर मौहल्ला शेखो वाला थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद।
फरार अभियुक्त जगमोहन उर्फ मोहन उर्फ एच आर पुत्र इन्द्र सिंह निवासी भटगांव थाना सदर सोनीपत जनपद सोनीपत
बरामदगी का विवरणः- विष्णु ज्वैलर्स के मकान में डकैती के एक लाख रूपय। एक तंमचा 315 बोर 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर अफजाल कुरैशी पुत्र इकराम कुरैशी निवासी 60 फुटा रोड श्याम नगर थाना लिसाडीगेट मेरठ हाल पता- ग्राम फरूखनगर मौहल्ला शेखो वाला थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद ।
फरार अभियुक्त
जगमोहन उर्फ मोहन उर्फ एच आर पुत्र इन्द्र सिंह निवासी भटगांव थाना सदर सोनीपत जनपद सोनीपत
बरामदगी का विवरणः- विष्णु ज्वैलर्स के मकान में डकैती के एक लाख रूपये । एक तंमचा 315 बोर 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर

Trending News