Bihar news अररिया जोकीहाट थाना पुलिस ने 90 किलो गांजा किया बरामद

IMG-20210614-WA0004
Share News

मंटू राय संवाददाता

अररिया थाना पुलिस ने 90 किलो गांजा किया बरामद, एसडीपीओ ने बताया अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए होगी , जोकीहाट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हाईस्कूल चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जोकीहाट थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद को गुप्त सूचना मिली कि सिलिगुड़ी से चारपहिया वाहन से बड़ी मात्रा में नशीली पदार्थ आ रहा है सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एक टीम गठित कर चेकिंग अभियान चलाय जिसमें।गश्ती दल में देर रात एएसआई अजय प्रताप सिंह ने बंगाल नंबर वाली गाड़ी से चारपहिया 90 किलो गांजा बरामद किया। साथ ही गाड़ी से दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि गांजा की अनुमानित कीमत 3-4 लाख रुपए है। एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि गांजा चारपहिया वाहन में ही था लेकिन कुछ क्षण के लिए पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया।जब जोकीहाट थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद और एएसआई अजय प्रताप सिंह ने गहन छानबीन शुरू की तो गाड़ी के डिक्की के नीचे पैक किया हुआ 14 कार्टुन और छोटा 10 कार्टून गांजा बरामद हुआ।इस दौरान गिरफ्तार दोनों ही युवक कुछ भी बोलने से इंकार जा रहे थे। पुलिस ने जब दबाव डाला तो चालक ने अपना नाम अमरजीत पासवान और एक ने अपना नाम विकास कुमार और घर समस्तीपुर जिला बताया। तो वहीं चालक ने अपना घर वैशाली बताया।फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और गंजेड़ियों के धंधेबाज तक पहुंचने की बात कही।इस बड़ी कामयाबी हासिल करने में एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा पुलिस अधीक्षक ह्दयकांत से जोकीहाट थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद व एएसआई अजय प्रताप सिंह को पुरस्कृत करने का अनुशंसा करेंगे।

You may have missed