मेरठ न्यूज: गैंगवार के चलते सरेराह फायरिंग कर दहशत का माहौल उत्पन्न करने वाले सलमान गैंग का फरार गिरफ्तार

IMG-20210612-WA0103
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना नौचंदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 11 जून की शाम करीब 07:35 बजे पटेल मण्डप नौचन्दी ग्राउण्ड के पास से नम्बरदार पैट्रोल पम्प के सामने धर्म काँटे के पास हापुड़ रोड़ पर फायरिग करने वाले सलमान गैंग के फरार अभियुक्त तालिब पुत्र यासीन उर्फ भूरा निवासी गली नंबर – 33 निकट अफसा मस्जिद अली बाग थाना लिसाड़ीगेट जनपद मेरठ, को घटना मे प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बंध में थाना नौचन्दी पर आर्म्स एक्ट मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मुकदमा उपरोक्त में सलमान व सारिक गैगं के 17 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेला भेजा जा चुका है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः- तालिब पुत्र यासीन उर्फ भूरा निवासी गली नंबर – 33 निकट अफसा मस्जिद अली बाग थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।

You may have missed