Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news कोरोना से मृत परिवारों को शीघ्र मृत्यु प्रमाण पत्र दिया जाय

जनवाद टाइम्स इटावा 12 June 2021
Bihar news Death certificate should be given to the families dead from Corona soon
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया बिहार सरकार ने कोरोना से मरने वाले लोगों के आंकड़े अखबारों के माध्यम से लोगों के सामने रखा है । लेकिन उससे अलग सच्चाई है । जो सरकार के आंकड़े की धज्जियां उड़ा देती है । बिहार सरकार ने पहले पूरे बिहार में 5424 लोगों की मृत्यु कोरोना के कारण बताया । लेकिन जब उसकी सत्यता पर उंगली उठी तो सुधार कर 9 हजार 375 लोगों की मौत को स्वीकार किया ।
यह भी मामले पटना हाईकोर्ट के सख्ती के कारण सामने आया । बिहार सरकार ने जो आंकड़े दिए हैं । वह सरकारी अस्पतालों में हुई मौतों के आधार पर है । जबकि घरों पर , आइसोलेशन में रहने वाले या निजी अस्पतालों में हुई मौतें या गांवों में हुई मौतें इसमें शामिल नहीं है । श्मशान घाटों तथा अन्य सर्वेक्षणों के आधार बिहार में मौतों की संख्या 50 हजार से ज्यादा हो सकती है ।
पश्चिम चम्पारण जिले में कोरोना से हुए मौत की संख्या मार्च 21 से 10 जून तक पहले 328 बताया गया । बाद में उसमें सुधार कर 352 मौत को स्वीकारा गया । एक बार फिर लोगों के सामने झूठ परोसा गया है।
पश्चिम चम्पारण में लगभग 325 पंचायतें हैं । बेतिया जी एम सी एच मेडिकल अस्पताल में मेरी जानकारी में तीन बार 23 मौतें कोरोना से हुई है । बाकी दिनों का प्रतिशत 8 माना जाय । तो कुल 293 मौतें सिर्फ सरकारी अस्पताल बेतिया में हुई है । जबकि निजी अस्पताल और अन्य जगहों के आंकड़े अलग हैं । जहां तक पंचायतों का सवाल है तो सिर्फ बैरिया प्रखण्ड के लौकारिया पंचायत में 17 से ज्यादा मौतें हुई हैं । औसत रुप में प्रत्येक पंचायत में सिर्फ 2 मौत माने तो 660 मौतें यानी कुल 953 मौतें पश्चिम चम्पारण में होगी ।
इस तरीके से भारी संख्या में लाशों को छुपाया जा रहा है । दूसरी बात यह कि कोरोना से मरने वालों को मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है । उनके परिजनों से अस्पताल आर टी पी सी आर जांच रिपोर्ट की मांग की जा रही है । जिसकी कोरोना के इलाज के क्रम में कोरोना वार्ड में मृत्यु हुई । उससे भी कोरोना संक्रमण का प्रमाण मांगा जा रहा है । इस प्रमाण के भंवर जाल में फंसा कर लोगों से नाजायज पैसे वसूले जा रहे हैं । बिहार सरकार द्वारा कोरोना संक्रमित मृत्यु पर मृतक के परिवार को 4 लाख अनुदान मिलना है । यही कारण है कि अस्पतालों द्वारा कोरोना संक्रमित मृत्यु प्रमाणित करने के लिए पैसे की उगाही हो रही है ।
माकपा के पश्चिम चंपारण जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव ने जिला पदाधिकारी से सभी कोरोना से हुई मृत्तक के परिवारों को शीघ्र मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की है ।

Post navigation

Previous: Bihar News: कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया मे तेजी
Next: Bihar news संभावित बाढ़ के मद्देनजर त्वरित गति से करायें फ्लड प्रोटक्शन वर्क: उपमुख्यमंत्री।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.