Etawah News: वांछित अपराधी अभियुक्त चोरी के सामान सहित गिरफ्तार

IMG-20210611-WA0056
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: कोतवाली पुलिस ने वांछित अपराधी अभियुक्त को चोरी किया हुआ सामान सहित गिरफ्तार किया है। चाकू, मोटर मोनो व्लाक आदि बरामद किया है।

पुलिस उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया है। व कचौरा मार्ग कोकावली पुलिया समीप गश्ती पर थे। उसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस बल का प्रयोग कर उसे पकड़ लिया। पूंछतांछ में उसने अपना नाम सुदेश जाटव पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम चक थाना जसवंतनगर जनपद इटावा बताया पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से एक नाजायज चाकू, चोरी किया हुआ एक मोटर मोनो व्लाक मय वाल वैंड बरामद किया है। थाना पुलिस ने
धारा 379, 4/ 25 आर्म्स एक्ट में कानूनी कार्यवाही की गई है।

Trending News