Etawah News: गांव-गांव चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण अभियान

IMG-20210610-WA0076
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: गांव-गांव चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जारी खेड़ा गांव में शिविर लगाया गया। जिसमें आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया।
क्षेत्र में लगातार गांव-गांव 45 वर्ष से अधिक आयु की उम्र वाले लोगों को कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण किया जा रहा है। कुछ गांव में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने की कोशिशें भी लगातार जारी हैं तथा गठित की गई कोविड निगरानी समितियां भी घर-घर दस्तक देकर टीकाकरण हेतु लोगों को चिन्हित कर उन्हें प्रेरित कर रही हैं। 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। इसके लिए स्थानीय पंचायत सचिव, लेखपाल, प्रधान, एएनएम, आंगनवाडी कार्यकत्री, आशा बहुओं इत्यादि का सहयोग लिया जा रहा है। जारी खेड़ा में लगाए गए कोविड टीकाकरण शिविर में आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया है। इस दौरान उप जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ सुशील कुमार भी लोगों को प्रोत्साहित करने पहुंचे।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग से बीएसडब्ल्यू नीतू सिंह, पंचायत सचिव सोनम कुशवाहा, प्रधान गुलाब सिंह, आंगनवाडी कार्यकत्री ममता देवी और रानी, आशा बहू मिथिलेश कुमारी इत्यादि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

You may have missed