Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अलग अलग सड़क हादसौं में तीन की मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2021
accident-750x430
Share News
       

संवाददाता महेश बाबू

इटावा: बुधवार को अलग अलग सड़क हादसों में जनपद में तीन लोगों की मौत हो गई।

इकदिल थाना अंतर्गत रीतौर गांव में पैदल जा रहे 38 वर्षीय किसान कायम सिंह यादव निवासी नगला नया इकदिल अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। बुधवार को दोपहर बाद हुई दुर्घटना की जानकारी होते ही थाने से राजेश यादव उनको सरकारी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कायम सिंह अपने पीछे पत्नी सावित्री, तीन पुत्र अंकित, सुमित, विशुन व एक पुत्री बेबी को छोड़ गए हैं।

फ्रेंड्स कालोनी थाना अंतर्गत आईटीआई चौराहा के पास 30 वर्षीय नंदलाल मीना निवासी रितार्थ सिकराई थाना दौसा राजस्थान की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मृत्यु हो गई। इसी थाना क्षेत्र में 38 वर्षीय शिवनाथ पुत्र हाकिम सिंह निवासी गुलाबनगर एत्माददौला आगरा की मृत्यु हो गई।

सिविल लाइन थाना अंतर्गत आंबेडकर चौराहा पर कार की टक्कर से बाइक सवार दीपक पुत्र राज किशोर निवासी बंगाली कालोनी फ्रेंडस कालोनी घायल हो गए।

ट्रेन दुर्घटना में गई जान

इटावा : फ्रेंड्स कालोनी थाना अंतर्गत ट्रेन दुर्घटना में 18 वर्षीय पंकज शाक्य पुत्र ईश्वर चंद्र निवासी ग्राम शंकरपुर बिधूना औरैया की मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिया गया।

आलू भरा ट्रक पलटा, चालक घायल उदी :

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम उदी व चंबल पुल के बीच इटावा-ग्वालियर मार्ग पर आलू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक सिरसागंज से मुंबई के लिए आलू लादकर ले जा रहा था। दुर्घटना में चालक यशपाल सिंह पुत्र गुरूपाल सिंह निवासी सुरवाया जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया।

Post navigation

Previous: Etawah News: पालिका सभागार में सर्व धर्म प्रार्थना कार्यक्रम
Next: Bihar news अररिया- जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराई गई मलेरिया टेस्टिंग किट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.