Bihar news बाढ़ से पूर्व की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने किया समीक्षात्मक बैठक
मंटू राय संवाददाता
अररिया माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा सभी जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अध्यक्ष के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक कर संबोधित संभावित बाढ़ एव सुखे की पूर्व तैयारियों
को लेकर समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्षा से बैठक में जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच पुलिस अधीक्षक श्री हृदयकांत एवं संबंधित पदाधिकारिगण जुड़े हुए थे बैठक मैं संभावित बाढ़ की
पूर्व तैयारियों को जीआर लिस्ट अद्यतन करने राहत सामग्रियो का दर निर्धारण करने लाभंको की सूची का सत्यापन नावो की उपलब्धता लाइफ जैकेट तटबंध की सुरक्षा एवं मरम्मती पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता पशु चारा एवं जीवन रक्षा दवाओं उपलब्धता चिन्हित बाढ़ शरणस्थली की समीक्षा पाॅलिथीन शीट्स की उपलब्धता मोटर बोट की उपलब्धता जिला आपातकालीन संचालन केंद्र सह नियंत्रण कक्ष का नियमित रूप से संचालन तथा बाढ़ कार्य में लगने वाली संबंधित विभाग के फ्रंट वर्कर कर्मी का शत प्रतिशत कोविड 19 वैक्सीनेशन आदि की गहन समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए