Bihar news बेतिया विधायक सह उपमुख्यमंत्री के प्रयास से क्षेत्र में हो रहा कटाव रोधी ठोकर का निर्माण

IMG-20210607-WA0042
Share News

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया-मझौलिया विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की समस्या के कारण आमजन को काफी नुकसान होता था। कटाव के कारण जानमाल के नुकसान के साथ जलजमाव के कारण किसान भाइयों के फसल भी बर्बाद होते थे। पिछले साल भी बाढ़ की विभीषिका से लोग काफी परेशान हुए थे। इस समस्या को स्थानीय विधायक श्रीमती रेणु देवी ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के साथ तिरहुत प्रमंडल की बाढ़ की समीक्षा बैठक में उठाया था। सरकार द्वारा उन सभी कार्यो का क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी ने कहा है कि बेतिया मझौलिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुदरा पंचायत में सिकरहना नदी में कटाव रोकने के लिए कटाव रोधी ठोकर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक मेटेरियल गिराए गए है। पिछले बरसात में यहाँ भारी मात्रा में कटाव हुआ था, जिससे काफी नुकसान हुआ था। अब इस समस्या से निजात मिलेगा। दूसरा, मझौलिया प्रखंड के जगीर टोला के पास 62 नंबर पुल के पास साइफन, चैनल, पाइप का सफाई कार्य हो रहा है। यहाँ बरसात में जल निकासी नही होने के कारण जलजमाव हो जाता था जिस कारण कई पंचायत जलमग्न हो जाते थे और फसल बर्बाद हो जाते थे। सफाई के कारण अब यह समस्या नही आएगी। और लगभग सात-आठ पंचायत जलमग्न होने से बच सकेंगे। ससमय कार्य प्रारंभ करने के लिए उपमुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की सराहना की है । उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत क्षेत्र की इस प्रकार की और भी अन्य समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जाएगा।

You may have missed