Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news : मानव जीवन पर त्रासदी बने कोरोना काल में हर जरूरतमंद का सहयोग जरूरी:गरिमा

जनवाद टाइम्स 5 June 2021
IMG-20210605-WA0032
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया नगर परिषद की सभापति रहीं गरिमा देवी सिकारिया ने शनिवार को अपने निजी कोष से एक हजार से भी अधिक परिवारों के बीच घरेलू उपयोग की सहाय सामग्री यथा चावल, आटा, दाल, सरसो तेल, चना, नमक, बिस्कुट पैकेट्स आदि के अतिरिक्त जरूरी होने पर बरसात में अपने घर से निकलने में उपयोगी फोल्डिंग छाते का वितरण किया। इस अवसर पर आमंत्रित लोगों से उन्होंने कहा कि हमारे यजुर्वेद वेद में कहा गया है कि -‘आर्त्त सेवा परम् धर्म:’ अर्थात दुःखी व जरूरतमंद की सेवा सर्वोत्तम धर्म है। ईश्वर ने भी सहयोग की क्षमता हर मनुष्य में दी है। हम सभी को अपने पास-पड़ोस और परिवेश से लेकर सहयोग पाने की अपेक्षा से प्रस्तुत हर एक व्यक्ति का सम्मान करते हुये अपने आराध्य भगवान का धन्यवाद करनी चाहिए। क्योंकि ईश्वर ने सहयोग की क्षमता देकर हमें अन्य की मदद के लायक बनाया है। उन्होंने कहा कि किसी का भी सहयोग हम शारिरीक, मानसिक, बौद्धिक और आर्थिक में से अनेक प्रकार से कर सकते हैं। श्रीमती सिकारिया ने कहा कि कोरोना की महामारी ने समाज के हर तबके के लोगों को शारिरीक और मानसिक रूप से भी पीड़ित किया है। उन्होंने कहा कि हम मदद के लिये उपयुक्त सामर्थ्यवान नहीं भी हों तो भी हम में से कोई भी व्यक्ति पीड़ित या जरूरतमंद का सही मार्गदर्शन करके भी सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोंच के साथ हम केवल सही मार्गदर्शन करके भी समाज में अपनी उपयोगिता साबित कर सकते हैं। यहां उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की पहली लहर की तरह इस दूसरी लहर में भी गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा महीने भर से सैकड़ों जरूरतमंदों को गर्म व पका भोजन परोसा जा रहा है। इसके अतिरिक्त सैकड़ों रुपये मूल्य के सूखा राशन और घरेलू उपयोग के अनेक सामानों का वितरण लगातार दूसरे भी किया जा रहा है। इस मौके पर सुमन देवी सिकारिया, अनामिका सिकारिया एवं नवेन्दु चतुर्वेदी ने सहयोग किया।. फोटो

Post navigation

Previous: Bihar. News युवती का हत्यारा पिता अपने सहयोगी के साथ गिरफ्तार.
Next: Bihar news ”कोरोना से जंग, टीकाकरण के संग

 

राशिफल

News Archive

dh0741367fa4ea414e8d5b9b2eb58bdcce_1ce049f7daaa4f249ad9f0c6b278f69b17773747510585c3721286c6f97de4bf22194a115da1e932237fbddfa196a300286c1b05330d9
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026

Latest News

  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.