Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news: पंचायती राज को खत्म कर नौकरशाही राज थोपने की चाल- माले

जनवाद टाइम्स 3 June 2021
IMG-20210603-WA0024
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते निर्धारित समय पर पंचायत चुनाव न होने की स्थिति में पंचायतों के कार्यकाल को आगे बढ़ाने की व्यापक लोकतांत्रिक मांग को ठुकराते हुए भाजपा-जदयू सरकार ने पंचायतों को खत्म करके नौकरशाही राज कायम करने की तैयारी कर ली है.यह भाजपा जदयू सरकार द्वारा आपदा का अवसर के रूप में इस्तेमाल करने का तरीका है। उक्त बयान भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सुनील कुमार यादव ने कहा, आगे कहा कि नीतीश सरकार के इस तानाशाही फैसला के खिलाफ बेतिया, बैरिया, मझौलिया, चनपटिया, सिकटा, मैनाटाड, गौनहां, नरकटियागंज, राम नगर, बगहा एक और दो, मधुबनी आदि अंचलों के सैकड़ों गावों में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने विरोध दिवस मनाया,
भाकपा माले नेताओं ने कहा कि नीतीश सरकार एक अध्यादेश के जरिए इस काम को अंजाम देगी । इसके लिए मौजूदा पंचायती कानून की धारा 14, 39, 66 और 92 में संशोसधन किया गया है। इसके जरिए पंचायत,पंचायत समिति,जिला परिषद और ग्राम कचहरी में परामर्श दर्शी समिति गठन की जाएगी। दरअसल ये परामर्श दर्शी समितियां नौकरशाहों के कामकाज के लिए होंगी। कहा गया है कि विकास कार्य के लिए इसका गठन किया जाएगा।
बहरहाल पंचायती संस्थाएं ग्रासरूट स्तर पर निर्वाचित लोकतांत्रिक संस्थाएँ हैं। यह सिर्फ विकासमूलक संस्थाएँ नहीं है।इसके स्थापना व निर्माण के मूल में जमीनी स्तर तक लोकतन्त्र का विस्तार करना है। लिहाजा इसमें कोई भी परिवर्तन को अंजाम देते समय इसके गठन के मूल-लोकतांत्रिक उद्देश्य व लोकतांत्रिक भावना को अवश्य ध्यान में रखना था। इस लिहाज से मौजूदा समय में इसके कार्य काल को विस्तार देना ही सबसे ज्यादा ठीक व उचित था। मगर सरकारी कदम इसके गठन के लोकतांत्रिक उद्देश्य व भावना के बिल्कुल विपरीत नौकरशाही/तानाशाही कदम है।
हमें झारखंड से सीखना चाहिए जहां कोरोना के चलते ही पंचायत के कार्यकाल को छह महीने तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन हम भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार से सिख ले रहे हैं जहां पिछले साल पंचायत को नौकरशाही के हवाले किया गया था।
सरकार ने जो कदम उठाया है उसका व्यावहारिक परिणाम भी जरा देखिए। नम्बर वन, ढाई लाख से अधिक निर्वाचित जनप्रतिनिधि पंचायत के विकास सम्बन्धी कामकाज से बंचित हो जाएंगे। नम्बर दो, आरक्षण कोटा से आए निर्वाचित जनप्रतिनियों के अधिकार का क्या होगा?
कुल मिलाकर नेताओं ने कहा कि सरकार को इस घोर प्रतिगामी दिशा की ओर जाने की बजाय पंचायतों के कार्यकाल को छह महीने तक बढ़ाए। इसमें कोई अड़चन नहीं है।
सरकार के घोर प्रतिगामी कदम का तमाम लोकतांत्रिक व प्रगतिशील शक्तियों ने डटकर विरोध किया,. फोटो

Post navigation

Previous: Bihar news. युद्धस्तर पर कराएं कटाव निरोधी कार्य: जिलाधिकारी।
Next: Agra News: गुरुवार को दो सौ से अधिक लोगों ने कराया टीकाकरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.