Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: सांत्वना देने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव व पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव।

जनवाद टाइम्स 3 June 2021
IMG-20210603-WA0038
Share News
       

संवाददाता- नूर मोहम्मद

स्थानीय थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव निवासी रामनवल वर्मा उम्र 60 वर्ष कि कल रात 12:00 बजे के लगभग राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में मृत्यु हो गई थी।वह 15 अप्रैल से ही बुखार से पीड़ित थे। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय आजमगढ़, 100 सैया राजकीय चिकित्सालय अतरौलिया, एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में अपना इलाज कराया लेकिन संजोग से बच नहीं पाए। राम नवल वर्मा लगभग 20 वर्ष से गांव से लेकर क्षेत्र तक समाजवादी पार्टी के लिए कार्य किया। पिछले पांच-छह वर्षों से वह समाजवादी पार्टी के नंदना सेक्टर के सेक्टर प्रभारी थे। उनकी मृत्यु पर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव व पूर्व प्रमुख चंदशेखर यादव पहुंचकर जहां श्रद्धांजलि दी तो वहीं मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया। उनकी मृत्यु को समाजवादी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया ।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ संग्राम यादव ने कहा कि इस कोरोना महामारी मे सरकार की असफलता उजागर हो गई है। मुख्यमंत्री केवल बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। जिसके घर में कोई बीमार हो जा रहा है या मृत्यु हो जा रही है उसके किसी परिजन से अगर सरकारी व्यवस्था के विषय में पूछा जाए तो वह स्पष्ट बताएगा। सरकार के कोविड प्रबंधन पर सुप्रीम कोर्ट भी अपनी राय रख चुका है। उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रशासन द्वारा विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री बलराम यादव से भी निधि की मांग की गई है उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के विकास के लिए समाजवादी पार्टी कृत संकल्पित है ।पूर्व प्रमुख शेखर यादव ने कहा कि राम नवल वर्मा एक सच्चे समाजवादी पार्टी के सिपाही थे जिनके जाने से अतरौलिया में समाजवादी पार्टी को क्षति हुई है ।वह बहुत ही मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे ।दुख की इस घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लच्छीराम वर्मा, विनोद सिंह एडवोकेट,अश्वनी सिंह प्रधान ,इंदल यादव, विजय वर्मा, विजय बहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद भी रहे।

Post navigation

Previous: Azamgarh News: 7 जून मछुआ एस सी संघर्ष दिवस मनाएगी निषाद पार्टी।
Next: Ambedkernager News: बहुजन समाज पार्टी ने नेता लालजी वर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर को पार्टी से बाहर निकाला।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.