Agra News: नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

IMG_20210601_191601
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

पिनाहट: थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बासौनी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।विदित हो कि रविवार रात को 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गांव के बाहर बाजरे की चरी के खेत में गांव के ही आरोपी युवक बाली उर्फ गौरव पुत्र प्रकाश सिंह ने दबोच कर जबरन दुष्कर्म किया था और किशोरी को बेहोशी की हालत में पड़ा छोड़कर फरार हो गया था।

IMG 20210601 191601

 

आरोपी बाली उर्फ गौरव

परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घर दबिश दी थी लेकिन वो हाथ नही लग सका था।मंगलवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्योरी गावँ से दुष्कर्म के आरोपी बाली उर्फ गौरव पुत्र प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष बासौनी दीपक चंद्र दीक्षित ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्योरी गावँ से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी बाहर भागने की फिराक में था लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना पर तत्काल अमल किए जाने से आरोपी को भागने से पहले ही दबोच लिया गया।

You may have missed