Agra News: सीएचसी बाह और बटेश्वर पर हुआ टीकाकरण

IMG_20210518_161229
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: सोमवार को बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने के लिए दूर दराज से लोग आए।टीकाकरण के दौरान काफी भीड़ देखने को मिली।भीड़ के कारण सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया।टीका लगवाने वालों का पहले कोरोना टेस्ट किया गया। सोमवार को 196 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 216 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।सोमवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 110 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।

IMG 20210518 161229 1 scaled

वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 18 लोगों ने पहली डोज लगवायी।60 से ऊपर वालों में 2 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 90 लोगों ने 45 वर्ष से ऊपर के 15 लोगों ने तथा 60 से ऊपर के 7 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।देहात के स्वास्थ्य केंद्र पर दूर दराज से आये लोगों ने टीकाकरण कराया।

You may have missed