Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news: बेतिया में माकपा ने नीतीश कुमार का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 31 May 2021
IMG-20210531-WA0019
Share News
       

संवाददाता. मोहन सिंह

बेतिया भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चंपारण जिला कमिटी द्वारा आज सीपीएम विधायक दल के नेता तथा पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य का. अजय कुमार पर समस्तीपुर पार्टी कार्यालय में हुए जानलेवा हमले के विरुद्ध आज राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस के अवसर पर बेतिया में प्रतिकार दिवस मनाया गया । इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर यह मांग किया गया कि बिहार में चल रहे अपराधिक तांडव और अपराधियों की सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है । जिस तरीके से बिहार में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है । अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है । ऐसी स्थिति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। पिछले एक महीना पहले भी विधानसभा में सीपीएम विधायक दल के नेता अजय कुमार पर हमला हुआ था और उसके बाद फिर 29 मई की रात में समस्तीपुर पार्टी जिला कार्यालय में 10 बजे रात में जिस तरीके से अपराधिक तत्वों ने गेट का ताला तोड़कर और कार्यालय में घुसकर उनकी हत्या करना चाहा । उस समय उपस्थित पार्टी कामरेड तथा उनका बॉडीगार्ड बड़ी बहादुरी के साथ लड़ते हुए अपराधियों को भगाने का काम किया । पार्टी कार्यालय में भारी तोड़ फोड़ किया गया । अजय कुमार की गाड़ी को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया ।
जिसके विरोध में आज पूरे बिहार में प्रतिरोध दिवस मनाया जा रहा है । हम मांग करते हैं कि का. अजय कुमार की हत्या करने की नियत से आए हुए अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल दिया जाय । अजय कुमार की सुरक्षा को बढ़ाया जाए तथा घायल सभी व्यक्तियों को 50 हजार रुपए इलाज के लिए मुआवजा दिया जाए । साथी हीं पार्टी कार्यालय में हुए तोड़फोड़ का जायजा लेकर उसे बनाने का सरकार काम करें ।
इस कार्यक्रम को सी पी आई एम जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव , जिला सचिव मंडल सदस्य चांदसी प्रसाद यादव , जिला कमिटी सदस्य शंकर कुमार राव , नीरज बरनवाल , प्रकाश वर्मा , लक्ष्मण प्रसाद , गौरव कुमार , आस महमद , बबलू मियां , झूना मियां आदि ने भाग लिया ।.

Post navigation

Previous: Agra News: भाजपाइयों के सेवा सप्ताह दिवस कार्यक्रम में विधायक ने लोगों को जागरुक कर बांटे मास्क
Next: Bihar news: वैक्सीन कहाँ है मोदी जी ? की मांग पर इनौस ने किया प्रदर्शन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.