Agra News: लॉक डाउन में डग्गेमार काट रहे हैं चाँदी

IMG_20210527_180449
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: प्रदेश में चल रहे लॉक डाउन में जहाँ सरकारी बसों के फेरे कम किये गए हैं वहीं प्राइवेट गाड़ियों की संख्या में वृद्धि हुई है।प्राइवेट बसें, ईको आदि जिले के विभिन्न मार्गों पर डग्गेमारी कर एक ओर तो राजस्व को चूना लगा रही हैं वहीं लॉक डाउन की भी धज्जियाँ उड़ा रही हैं।लॉक डाउन में जहाँ गाड़ियों में क्षमता की आधी ही सवारियों के यात्रा करने की अनुमति है वहीं इन डग्गेमार ईको में 15 तक सवारियों को ढोया जा रहा है।

IMG 20210527 180449

भदावर बाह डिपो के सामने से सवारियां भरता डग्गेमार ईको चालक

बाह के भदावर बस स्टैंड से आगरा, भिंड, इटावा के लिए ही सुबह से देर रात तक दर्जनों ईको और प्राइवेट बसें डग्गेमारी कर रहीं हैं।ये डग्गेमार सरकारी बस स्टैंड से ही सवारियों को गाड़ियों में भरते है लेकिन इन डग्गेमारों पर न तो भदावर बस डिपो के अधिकारी नियंत्रण लगा पा रहे हैं और न ही पुलिस इन पर कार्यवाही कर पा रही है।

IMG 20210527 164451

अवैध डग्गेमारों पर नियंत्रण करने के लिए परिवहन और पुलिस के आला अधिकारी बड़े बड़े दावे करते हैं लेकिन वास्तविकता इससे इतर है।सारे दाबे हवा हवाई साबित होते दिख रहे हैं।जिसके कारण इन डग्गेमारों के हौसले बुलंद हैं।ये डग्गेमार क्षमता से अधिक सवारियों को भरकर न सिर्फ उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं वरन उनसे किराए के तौर पर मनमाफिक रुपये ऐंठ रहे हैं।

You may have missed