Sambhal news: पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम से मनाई

IMG-20210527-WA0046
Share News

संवाददाता भूपेंद्र सिंह

संभल: आलम सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर देश के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 57 वीं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वधान में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की 57 वी पुण्यतिथि पर आलम सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। बाद में उसके जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे, इन्होंने देश में हरित क्रांति लाकर देश की विकास के पहिए पर लाने की कार्य चर्चा की। पंडित नेहरू जी बच्चे से बहुत प्रेम करते थे इसलिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारा जाता था।
देश के प्रति प्रेम का एक बड़ा उदाहरण में भी थे। नेहरू जी ने अपनी वसीयत में देखा था कि मेरी मृत्यु चाहे कहीं भी हो वही मेरा अंतिम संस्कार कर देना। जिससे मेरी आत्मा आत्माओं की आत्मा में विलीन हो जाएं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, शिव कुमार गौतम, अकील अहमद, सुबहानी, सुभाष शर्मा, चंद्रपाल कश्यप, फाजिल अंसारी, मोहम्मद अकील, नासिर, नौशाद, यश कौशिक, फुरकान कुरेशी, आदि उपस्थित रहे।

You may have missed