Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

AgraNews: अनियंत्रित मैक्स ने बाइक सवारों को रौंदा एक की मौके पर ही मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

जनवाद टाइम्स 27 May 2021
IMG_20210527_102925
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार सुबह बटेश्वर खांद चौराहे पर खड़े बाइक सवारों को अनियंत्रित मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी।टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

IMG 20210527 WA0046 IMG 20210527 102925 scaled

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह दस बजे बिजकौली निवासी विनोद कुमार पुत्र नंदराम उम्र 40 वर्ष और राय सिंह पुत्र श्याम सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी सौरारा नसीरपुर फिरोजाबाद हाल निवासी बिजकौली मोटरसाइकिल से बटेश्वर बाजार जाने के लिए खांद चौराहे पर खड़े थे तभी शिकोहाबाद की ओर से आ रही एक अनियंत्रित मैक्स गाड़ी जिसका नम्बर UP87 T 2098 है ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोंनो गंभीर रूप से घायल हो गए।मैक्स गाड़ी और उसके चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुँचे चौकी इंचार्ज बटेश्वर चित्रकुमार ने दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया तथा मैक्स और उसके चालक को पकड़कर थाने ले आए

IMG 20210527 WA0048 IMG 20210527 103020 scaled

स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने रायसिंह पुत्र श्याम सिंह उम्र 45 वर्ष को मृत घोषित कर दिया जबकि उनके ही गांव के विनोद कुमार पुत्र नंदराम उम्र 40 वर्ष को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहाँ उनका इलाज जारी बताया गया है। थाना प्रभारी बाह विनोद पवार ने बताया कि मृत व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।साथ ही मैक्स गाड़ी और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post navigation

Previous: Bihar News: बारात से विदा कराकर लौट रही गाड़ी हुई अनियंत्रित, दुल्हन की हालत गंभीर, सभी घायल अस्पताल भेजे
Next: Etawah News: चार बच्चों का पालन पोषण कर रहे वृद्ध दंपत्ति ने सरकारी मदद की गुहार लगाई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.