Etawah News: व्यापार मंडल ने जिले की दुकानें खोलने को भाजपा विधायक को दिया ज्ञापन

FB_IMG_1621944698316
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार
जनपद इटावा उ० प्र० उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल जी के नेतृत्व में आज तहसील चौराहा पर लगभग 40 दिन से बन्द पड़े ट्रेडों की दुकानों को खोलने के संबंध में सभी व्यापारियों ने मिलकर ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में इटावा नगर में सभी आवश्यक वस्तु के साथ लगन को देखते हुए कपड़ा, फुटवियर, मिठाई, ज्वेलरी, हार्डवेयर आदि की दुकानों को भी अनुमति हेतु विधायक सरिता भदौरिया को लिखित ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल जी के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के संग जिले के मशहूर व प्रतिष्ठित व्यापारीगण उपस्थित रहें।

Trending News