Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ ने सरकार के सौतेले व्यवहार पर किया विरोध प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 25 May 2021
IMG-20210525-WA0024
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार के खिलाफ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए सी एच सी पर काली पट्टी बांधकर सरकार के आदेश की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

 

IMG 20210525 WA0024
जिला चिकित्सालय कर्मचारी संघ के अधिकारियों ने मंगलवार को शासन के आदेश को लेकर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया । स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि पहले तो सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों 25 % अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की बात कही लेकिन जब मानदेय देने का समय आया तो सरकार ने डॉक्टरों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। विदित हो कि कोविड-19 महामारी में काम करने वाले डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ को मुख्यमंत्री ने 6 मई को एक शासनादेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि जो लोग कोविड-19 में अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं उनको मूल वेतन मानदेय पर 25 फ़ीसदी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ।

IMG 20210525 WA0023 IMG 20210525 WA0024 1

बाह सी एच सी पर आदेश की प्रतियाँ जलाकर विरोध करते स्वास्थ्य कर्मी

लेकिन जब प्रोत्साहन राशि देने का समय आया तो सरकार ने डॉक्टर्स के साथ सौतेला व्यवहार किया है। चुनिंदा डॉक्टरों को ही इस लिस्ट में शामिल किया गया है।जिला कर्मचारी संघ के अनिल कुमार मुदगल वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी पी ए आगरा,संजय बघेल मंत्री डी पी ए आगरा,शिवेंद्र प्रताप,रघुराज सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर सरकार के इस आदेश की प्रतिलिपियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।अनिल कुमार मुदगल वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल का हर कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर अपने परिवार की चिंता किये बिना कोरोना महामारी में जनता के लिए सेवा दे रहा है अब ऐसे में प्रोत्साहन राशि देने का समय आया है तो सबको समान राशि मिलनी चाहिए। किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी ने मिलकर कोविड-19 को हराने का प्रयास किया है। इसलिए सरकार को सभी को प्रोत्साहन राशि दी जानी चाहिए।सरकार को हमारी मांगे माननी होगी अगर सभी को 25 फ़ीसदी प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई तो आगे हम कार्य बहिष्कार करेंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Post navigation

Previous: Bihar News: युवक को हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार
Next: Etawah News: सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अंशुल यादव के नाम पर लगाई मुहर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.