Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: योगी सरकार का कोरोना राहत पैकेज ऊंट के मुँह में जीरा: इकरार अहमद

जनवाद टाइम्स 17 May 2021
PicsArt_05-17-03.43.22
Share News
       

संवाददाता – महेश कुमार
इटावा: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना काल में रेहड़ी दुकानदारों, फुटकर व पटरी कारोबारियों के अलावा दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार रुपये प्रति माह व राशन उपलब्ध कराने के फैसले को लेकर राजनीतिक आरोप -प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष ने राहत को नाकाफी बताते हुए विशेष आर्थिक पैकेज मांगा है। वहीं भाजपा समर्थकों ने सरकार के फैसले की सराहना की है।

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद ने कहा कि इस समय दुनिया भर में कोरोना महामारी चल रही है देश और प्रदेश में भी बीमारी अपने चरम पर है, लॉकडाउन के कारण लोग अपने- अपने घरों पर हैं और अधिकतर घरों में परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमारी से ग्रस्त है और तमाम परिवारों ने अपने परिवार के किसी न किसी सदस्य को खो दिया है। बहुत ही संकट का समय है।

जिला उपाध्यक्ष इक़रार अहमद ने प्रदेश सरकार से माँग करते हुऐ कहा कि पंजीकृत पटरी दुकानदारों, रेहड़ी ठेला, खोमचे वालों,रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता के रूप में ₹1000 देने का निर्णय लिया है जो नाकाफी है, यह मदद ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।

इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष इक़रार अहमद ने प्रदेश सरकार से माँग की-

◆ परिवार के पोषण के लिए आर्थिक सहायता कम से कम ₹6000 प्रति माह 3 माह तक दी जाए।

◆ जो पटरी दुकानदार, खोमचे वाले, हो खोखा वाले,रिक्शा चालक अपंजीकृत हैं, उनको भी परिवार चलाने के लिए मदद मिले।

◆ कोरोना काल में जिन लोगों की नौकरी छूट गई सरकार उन्हें परिवार के पालन -पोषण के लिए बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराया जाये।

◆ जिन व्यापारियों की दुकानें बंद हैं उन्हें सालाना इनकम के आधार पर मुआवजा दिया जाए।

◆ व्यापारियों की बंद दुकानों की जिम्मेदारी सरकार की हो, जबसे लॉकडाउन लगा है और जब तक रहे सरकार सभी दुकानों का बीमा माने। चोरी,लूट-पाट,आगजनी की स्थिति में मुआवजा उपलब्ध कराया जाये।

◆ बंद दुकानों का बिजली का बिल माफ किया जाए।

◆ सभी प्राथमिक विद्यालयों में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएं जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक दूर ना जाना पड़े।

Post navigation

Previous: Etawah News: सैनिटाइजेशन महाअभियान का चेयरमैन नौशाबा फुरकान ने किया शुभारंभ
Next: Etawah News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 18 अभियुक्तों को कुल 33300 रुपए सहित किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.