Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: घण्टो इंतजार करने के बाद भी नही पहुंची एम्बुलेंस, सामाजिक संगठनों के मदद से हुआ अंतिम संस्कार

जनवाद टाइम्स 9 May 2021
IMG-20210509-WA0019
Share News
       

संवाददाता नूर मोहम्मद

अतरौलिया। बता दें कि आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया स्थित सौ शैय्यायुक्त संयुक्त जिला चिकित्सालय को कोविड-19 एल -2 हॉस्पिटल के रूप में चयनित किया गया है। यहां पर कई कोविड -19 से संक्रमित मरीजो का इलाज चल रहा है। ऐसे में जाहिर सी बात है कुछ लोगो की मौत भी हो जाती होगी। ऐसा ही एक ताजा मामला शनिवार को देखने को मिला। कुछ दिनों से यहां पर भर्ती एक महिला ने शनिवार को दम तोड़ दिया। उसके साथ मे सिर्फ एक 14 साल की बच्ची थी। उस 14 साल लड़की का कहना था कि उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है और वह यहां पर किराए के मकान में रहती है और उसका यहां पर कोई नही है। अब मामला यह था कि महिला का अंतिम संस्कार कैसे हो। स्थिति को देखते हुए सौ शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर अली हसन ने फ़ोन कर सम्बन्धित अधिकारियों से एम्बुलेंस के लिये कहा लेकिन जिले में एम्बुलेंस की व्यवस्था का आलम यह है कि इतने बड़े जिला में कोविड-19 मरीजो के शव ले जाने के लिए सिर्फ एक एम्बुलेंस है। लड़की घंटों इंतजार करती रही लेकिन एंबुलेंस कहीं बाहर होने के कारण वहां पर नहीं पहुंच पाई। अब डॉक्टर साहब ने परेशान होकर सामाजिक संगठनों से मदद मांगी। तत्काल कई सामाजिक संगठन सामने आए और मौके पर अपनी टीम के साथ अतरौलिया अस्पताल पर पहुंच गए। मदद के लिए आगे आए संगठनों में श्री कृष्ण युवा मंच सार्थी सेवा, पहल सेवा आजमगढ़ और इमरजेंसी मेडिकल टीम मौजूद रहे। मदद के लिए आगे आए लोगों ने तत्काल अपनी तरफ से एक गाड़ी की व्यवस्था की और शव को राजघाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया। वही छोटी बच्ची की मदद के लिए कई लोग आगे आए और आर्थिक सहयोग किये।

Post navigation

Previous: Azamgarh News: खबर का दिखा असर, बढया में कई लोगों का हुआ चालान
Next: CORONA CURFEW: यूपी में कोरोना कर्फ़्यू 17 मई तक बढ़ा, सशर्त मिलेगी छूट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.