मेरठ न्यूज: लॉक डाउन के चलते फैंटम कर्मियों के साथ की अभद्रता।

Meerut News: Indecency with Phantom personnel due to lock down.
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

उत्तर प्रदेश में कोविड 19 की बढ़ती हुई संख्या को लेकर सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू के दौरान जनता से अपील की गई की बिना वजह सड़को पर ना ही घूमे। इसी के तहत 08 मई को कस्बा शाहजहांपुर थाना किठौर में फैंटम के द्वारा लॉक डाउन का पालन करने हेतु लोगों से आग्रह किया जा रहा था। इसी दौरान नावेद, खुर्रम, साजिद, आमिर आदि द्वारा विरोध किया गया एवं फैंटम कर्मियों के साथ अभद्रता आदि की गई तत्काल मोके पर पुलिस फ़ोर्स पहुंची व मौके से साजिद व खुर्रम को गिरफ्तार किया गया अन्य मौके से फरार हो गए इन सब के विरुद्ध थाना किठौर पर मुकदमा अपराध संख्या 157/21 धारा 147,149,188,269,270, 271,336,353,307,504,506, 7 सी0 एल0 एक्ट, 51 आपदा प्रबंधन , 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

You may have missed