मेरठ न्यूज: ई-रिक्शा पर शराब बेचते हुये दो व्यक्ति गिरफ्तार।

IMG-20210508-WA0133
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक वृत्त सिविल लाइन के कुशल पर्यवेक्षण मे 07 मई को थाना नौचन्दी प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्य करते हुये थाना नौचन्दी क्षेत्रान्तर्गत “कुटी चौराहे के निकट” एक ई-रिक्शा पर “देशी शराब मिस इण्डिया यू0पी0 मार्का “के पव्वे बेचते दो अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 192/21 धारा 60(1)क/72 आबकारी अधिनियम व धारा 188/269/270 व 51/57 आपदा प्रबन्धन अधिनियम व धारा 3 महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तारी अभियुक्तगणः-
रनजीत पुत्र राम रतन निवासी ग्राम बुजैनी थाना बारहा जिला कानपुर नगर, जय भगवान पुत्र सुजान सिंह निवासी शेरगढी रामपुरम थाना मैडिकल जिला मेरठ। बरामदगी का विवरणः-
देशी शराब मिस इण्डिया यू0पी0 मार्का 18 पव्वा, 7700 रूपये नकद, शराब परिवहन मे प्रयुक्त ई-रिक्शा।

You may have missed