Agra News: शनिवार को बाह में मिले दस कोरोना संक्रमित

IMG_20210421_160831
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कस्बा बाह में स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को कराए गए कोरोना के आर टी पी सी आर टेस्ट में दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।शनिवार को कुल एक सौ पैंतालीस लोगों की जाँच की गई।इससे पहले स्वास्थ्य केंद्र में उमडी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।पॉजिटिव निकले सभी लोगों को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है।

IMG 20210421 160831 scaled

 

 

आपको बता दें इन दिनों बाह स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना टेस्ट कराने वालों का तांता लग रहा है इसकी वजह मतगणना में शामिल होने के लिए माँगी गयी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट तथा लोगों को स्वास्थ्य को लेकर होने वाली परेशानियां है जिसके बिना कोई भी प्रत्याशी या समर्थक मतगणना स्थल पर नहीं जा सकेगा।शनिवार को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक सौ पैंतालीस लोगों आर टी पी सी आर टेस्ट के माध्यम से अपनी कोरोना जाँच करायी जिसमें 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

IMG 20210421 160831 scaled

पॉजिटिव निकले लोगों में,दो रुदमुली,एक महुआ शाला,एक बाघराज पुरा,एक बाह,एक नयेपुरा,एक किन्नर पुरा, एक खिल्ली, एक पिढौरा, एक गढ़ी विजय गढ़ी हैं। अब बाह में संक्रमितों की कुल संख्या 171 हो गयी है।अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सभी को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है।

You may have missed