Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: गुस्साए लोगों ने कोविड अस्पताल में की तोड़फोड़

जनवाद टाइम्स 27 April 2021
images (1)
Share News
       

इटावा: जिला अस्पताल में स्थापित 100 शैया एमसीएच विग कोविड अस्पताल में मंगलवार को कई मरीजों की मौत होने के बाद दोपहर बाद उनके तीमारदारों का गुस्सा फट पड़ा। उन्होंने गुस्से में आकर जमकर हंगामा किया। वहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व वार्डबॉय से खूब कहासुनी हुई। मुख्य द्वार के शीशे को तोड़ दिया गया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम सदर सिद्धार्थ व सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और तीमारदारों को समझाया।

बताया गया है कि जसवंतनगर क्षेत्र के रायनगर के रहने वाले एक संक्रमित की मौत हो गई थी। इलाज में लापरवाही को लेकर उसके स्वजन गुस्सा गये थे और हंगामा करने लगे और उन्होंने गुस्से में अस्पताल के मुख्य गेट का शीशा भी तोड़ दिया। स्वजन ने आरोप लगाया कि तीन घंटे तक उनका मरीज कोविड अस्पताल में पड़ा रहा लेकिन उसको कोई डॉक्टर देखने नहीं गया, नतीजा यह हुआ कि उसकी मौत हो गई। यहां पर ऑक्सीजन भी नहीं है। बकेवर के गीतेश मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि जिस मरीज की मौत हुई है उसे ऑक्सीजन देने से मना कर दिया गया। हमारा मरीज भी हमारा भर्ती है, बड़ी मुश्किल से हम ऑक्सीजन की व्यवस्था कर पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बिल्कुल निष्क्रिय हैं वह कोई व्यवस्था नहीं देख रहे हैं। बाथरूम भी गंदे पड़े हैं उन्हें कोई देखने वाला नहीं है। प्रशासन व्यवस्थाओं के बड़े दावे कर रहा है लेकिन उसके यह दावे झूठे हैं।

एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि ऑक्सीजन निरीक्षण के दौरान पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ड्यूटी पर तैनात ऑक्सीजन प्रभारी डा. यतेंद्र राजपूत ने 17 सिलिडर व 45 कंसनट्रेटर की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी है। सीएमओ डा. एनएस तोमर ने बताया कि एक मरीज की मौत हो गई थी उसके बाद लोगों को गुस्सा आ गया था यह स्वाभाविक है। व्यवस्थाएं सभी ठीक हैं। रात से केवल दो लोगों की मौत हुई है।

Post navigation

Previous: Etawah News: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में फूटा कोरोना बम, 100 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित
Next: Etawah News: कोरोना से राहत, जिले में आज 188 नए मरीज मिले

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.