Etawah News: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में फूटा कोरोना बम, 100 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित

20210427_225248
Share News

इटावा के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी मे कोविड 19 की दूसरी लहर शुरू होने के साथ ही मेडिकल कर्मी बेहतरी से संक्रमितो का इलाज करने मे जुटे हुए है लेकिन आकस्मिक ड्यूटी में लगे लगभग 100 से अधिक हेल्थ केयर वर्कर्स कोविड संक्रमित हो चुके हैं।

जानकारी देते हुए कुलपति ने कहा कि इनमें 12 फैकेल्टी मेम्बर, 22 रेजिडेन्ट डॉक्टर्स, 68 नर्सिंग स्टाफ, 20 लैब टेक्निशियन तथा 11 वार्ड ब्वाय शामिल हैं। इसके अलावा प्रशासन में लगे कुछ अधिकारी व कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं। इस दौरान तीन स्टाफ की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है। जिसमें एक नर्सिंग स्टाफ की मृत्यु कोविड संक्रमण के कारण हो गई। इसके बाद भी यूनीवर्सिटी के बचे हुए असंक्रमित स्टाफ जी-जान से कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 340 कोविड संक्रमित मरीजों एवं अन्य मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यूनिवसिर्टी के असंक्रमित बचे हुए हेल्थ केयर वर्कर्स, अधिकारी, कर्मचारी कोविड से संभावित संक्रमित होने के खतरे के बावजूद पूरी तत्परता एवं अनुशासन के साथ कोविड एवं नॉन कोविड मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं।

You may have missed