मेरठ न्यूज: थाना भावनपुर पुलिस व एसओजी मेरठ द्वारा 25000/-रू0 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड मे घायल/गिरफ्तार।

IMG-20210422-WA0000
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 21 अप्रैल को थाना भावनपुर पुलिस द्वारा जेई पुलिया पर चैकिंग की जा रही थी। तभी एसओजी टीम ने आकर सूचना दी की एक ईनामी बदमाश परीक्षितगढ की तरफ से आने वाला है। इस सूचना पर थाना प्रभारी भावनपुर पुलिस फोर्स के साथ सघनता से चैकिग करने लगे। समय करीब 10:20 बजे एक व्यक्ति स्कूटी से आता हुआ दिखाई दिया। उसे रोकने का प्रयास किया तो वह कट मारकर लालपुर पुलिया की तरफ तेजी से भागने लगा। शक होने पर पुलिस द्वारा उसका पीछा किया तो लालपुर पुलिया से सोना की ओर जाने वाले रास्ते पर स्कूटी गिराकर पुलिस बल पर फायरिग शूरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिग मे बदमाश के पैर मे गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ मे घायल अभियुक्त ने अपना नाम परवेन्द्र पुत्र अतर सिह निवासी सराय काजी थाना मैडिकल जिला मेरठ बताया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक जुपिटर बिना नम्बर ग्रे रंग की बरामद की गई। जिस पर पूर्व मे 25000/- रूपये का ईनाम घोषित है। अभियुक्त थाना मैडिकल से भी वाँछित है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। थाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
परविन्द्र पुत्र अतर सिह निवासी सराय काजी थाना मैडिकल जिला मेरठ। बरामदगी का विवरणः- 01 तमंचा 315 बोर,
02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, एक जुपिटर बिना नम्बर रंग ग्रे की बरामद की गई।

You may have missed