Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Corona News: ऑक्सीजन आपदा को दूर करने को टाटा और रिलायंस ग्रुप ने शुरू किया उत्पादन

जनवाद टाइम्स 22 April 2021
images (1)
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया
कोरोना महामारी के चलते देशभर में ऑक्सीजन की मांग काफी बढ़ गई है। कई शहरों में अस्पताल आक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारें ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जरूरत को ध्यान में रखते हुए टाटा समूह ने ऑक्सीजन की आसान और जल्द ट्रांसपोर्ट करने के लिए 24 क्रायोजेनिक कन्टेनर का आयात करने का ऐलान किया है।

क्रायोजेनिक कन्टेनर से मिलेगी मदद
क्रायोजेनिक कन्टेनर के जरिए लिक्विड ऑक्सिजन को ज्यादा मात्रा में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना आसान हो जाएगा, वहीं ऑक्सीजन के स्टोरेज में भी मदद मिलेगी।

टाटा समूह की ओर से ट्वीट 
टाटा समूह की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी जी की ओर से देश के लोगों से की गई अपील काफी प्रशंसनीय है। टाटा समूह के तौर पर हम कोविड 19 के खिलाफ देख में चल रही इस लड़ाई को और मजबूत करने के लिए हम छोटा सा प्रयास कर रहे है। देश भर में हो रही ऑक्सिजन आपदा को दूर करने के लिए टाटा समूह 24 क्रायोजेनिक कन्टेनर का आयात करेगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज भी कर रही उत्पादन
देश में कोविड संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपनी जामनगर रिफाइनरी में प्रतिदिन 700 टन से अधिक चिकित्सा स्तर के ऑक्सीजन का उत्पादन कर रही है। यह ऑक्सीजन कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित राज्यों को मुफ्त में दी जा रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। कंपनी की जामनगर रिफाइनरी ने शुरुआत में 100 टन चिकित्सा स्तर का ऑक्सीजन का उत्पादन किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 700 टन कर दिया गया।

Post navigation

Previous: Etawah News: फोन पर डॉक्टर सलाह: जिला अस्पताल ने जारी की डॉक्टरों की लिस्ट, सामान्य मरीजों को अस्पताल जाकर नहीं उठाना पड़ेगा संक्रमण का जोखिम
Next: मेरठ न्यूज: थाना भावनपुर पुलिस व एसओजी मेरठ द्वारा 25000/-रू0 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड मे घायल/गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.