Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News: 3 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News: 3 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 20 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210420-WA0019

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया: भारत नेपाल सीमा बाल्मीकि नगर मैं तैनात सीमा सुरक्षा बल 21 वी वाहिनी रामपुरवा डी कंपनी के अधिकारियों और जवानों ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाका लगाकर सोमवार की देर शाम वाल्मीकि नगर बगहा मुख्य पथ पर धोबहां पूल के समीप वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों के पास से 3 किलो चरस मादक पदार्थ जप्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है
इस बाबत जानकारी देते हुए रमपुरवा डी कंपनी में तैनात इंस्पेक्टर अमित कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग नशीले पदार्थों के साथ धोबहां पूल से गुजरने वाले हैं सूचना पर कार्रवाई करते हुए डी कंपनी की स्पेशल टीम ने धोबहां पुल के नजदीक नाका लगा दिया देर शाम दो संदिग्ध लोगों को बाइक पर आते देख जवानों ने ललकारा तब बाइक सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया जिसे जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया उनके झोले की तलाशी लेने पर 3 किलो मादक पदार्थ चरस को जप्त किया गया पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की पहचान राजेश शाह पिता सिंहासन साह ग्राम सेमरा और विवेक कुमार पिता विनोद चौधरी ग्राम नौरंगिया दोनों जिला पश्चिमी चंपारण को हिरासत में ले लिया गया दोनों युवकों की वाल्मीकि नगर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ जांच के उपरांत वाल्मीकि नगर थाने को सुपुर्द कर दिया गया है

*जब्त चरस की कीमत करोड़ों में*
इस बाबत एसएसबी के निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जप्त 3 किलो मादक पदार्थ चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत करोड़ों में है यह दोनों व्यक्ति इसी क्षेत्र में किसी तीसरी पार्टी को चरस की आपूर्ति करने वाले थे किंतु इसके पूर्व हीं इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है

*वाल्मीकि नगर थाना को किया गया सुपुर्द*
गिरफ्तार दोनों युवक के साथ जप्त चरस और डिस्कवर बाइक के साथ वाल्मीकि नगर थाने को एसएसबी के द्वारा सुपुर्द कर दिया गया है इस बाबत वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत वाल्मीकि नगर थाना कांड संख्या 28 बटा 21 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है

*वाल्मीकि नगर क्षेत्र में ड्रग्स का फैल रहा कारोबार*
जानकारों की माने तो वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों ड्रग्स जिनमें चरस, गांजा ,अफीम, ब्राउन शुगर, जैसे मादक पदार्थों के धंधे में वाल्मीकि नगर समेत भेरियारी , पिपरा कुट्टी आदि क्षेत्र के कुछ लोग इस धंधे में शामिल है और नई युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेलने का कार्य कर रहे हैं जिन पर प्रशासन द्वारा लगाम लगाने की सख्त जरूरत है ।ताकि नई युवा पीढ़ी के भविष्य को बर्बाद होने से बचाया जा सके। यह ड्रग्स कारोबारी नशे की लत के शौकीनों को मोटी कीमत में ड्रग्स मुहैया करवाते हैं सूत्रों ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वाल्मीकि नगर के सिंचाई विभाग की कॉलोनी समेत भेड़ीयारी तक इनका कारोबार फल-फूल रहा है।
एसएसबी की टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर अमित कुमार शर्मा ने किया इस अवसर पर मुख्य आरक्षी सचिन पोंगे, साहिल गौतम अभय कुमार शिव जी बिजेंदर प्रवीण अशोक और खेम सिंह आदि जवान मौजूद रहे फोटो

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: जिला कारागार बनी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसालl
Next: Bihar News: देसी कट्टा जिदां कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d